The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रेमी ने प्रेमिका को बुरी तरह पीटा,आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर । युवक ने अपनी ही प्रेमिका को बुरी तरह से पीटा। सरेराह उसे बेइज्जत किया। परेशान होकर युवती ने अब पुलिस से मदद मांगी है। युवती से जानकारी लेकर पुलिस उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के बाद युवक फरार है। उसे पुलिस ढूंढ रही है। युवक ने अपनी प्रेमिका को पचपेड़ी नाका के पास सड़क पर पीटा था। अभनपुर की रहने वाली 25 साल की युवती ने परिजनों के साथ तेलीबांधा थाने जाकर पुलिस को सारी बात बताई। इस मामले में आरोपी लालकृष्ण कुर्रे पर जुर्म दर्ज हुआ है। युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच लंबे वक्त से प्रेम संबंध था। तीन महीने पहले दोनो ने कोटा इलाके के मंदिर में ब्याह रचा लिया था। इसके बाद दोनों अपने-अपने घरों में रह रहे थे। करीब 20 दिन पहले युवक ने प्रेमिका से कहा कि अब कोर्ट में जाकर शादी कर लेते हैं। यह सुनकर युवती ने कहा कि वो परिजनों से बात करने के बाद ही इस बारे में फैसला करेगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे। युवती ने अपने परिजनों को जानकारी दी इसके बाद मामला अब पुलिस के पास पहुंचा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *