The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिस को मिली बड़ी सफलता : व्यापारी के घर मे घुसकर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

गरियाबंद। छूरा में 16 नवंबर की रात व्यापारी के घर मे घुसकर हमला करने वाले दोनो आरोपियो को गिरफ्तार करने में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए दोनो आरोपी पंडरीपानी के निवासी है। दोनो वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने एक को रात में ही और दूसरे को 17 नवंबर की सुबह गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया है। आरोपियों ने प्रहलाद पटेल पर लोहे की रॉड और उसकी पत्नी काजल और बेटे आशीष पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। तीनों को इलाज के लिए छूरा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ से उन्हें रायपुर रिफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जांच की कमान खुद एसपी पारुल माथुर ने संभाली। आसपास के लोगो से पूछताछ की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले, स्पेशल टीम बनाई, इसके अलावा डॉग स्क्वॉयड की मदद ली, छूरा पुलिस को भी जांच में लगाया गया। देर रात तक सफलता भी मिल गयी। तबतक एसपी छूरा में ही डटी रहीं। फिलहाल पुलिस दोनो के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *