The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शादी का झांसा देकर युवती को भगा कर किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

जांजगीर । जिले में सक्ती निवासी एक युवती की करीब दो-तीन साल से ग्राम कटौद निवासी नितीश सिदार से पहचान हुई। नितीश उसके पीछे चक्कर लगाता और कहता कि वह युवती से प्यार करता है। उससे शादी करना चाहता है। बार-बार प्यार का इजहार करता। युवती उसकी बातों में आ गई। दोनों के बीच अफेयर चलने लगा। आरोप है कि 23 नवंबर की रात करीब 2 बजे नितीश युवती के घर पहुंचा और बोला कि शादी करना चाहता हूं। युवती को अपने घर ले जाने की बात कह कर बाइक से ले भागा। आरोप है कि ग्राम कटौद पहुंचने से पहले युवती को भाठापारा के बगीचा में ले गया और वहां दुष्कर्म किया। नितीश ने रात भर युवती को वहीं रखा। अगले दिन सुबह अपने घर ले गया। वहां उसके माता-पिता ने दोनों के रिश्तों से इनकार कर दिया और नितीश को भी घर से भगा दिया। इस पर नितीश घर से बाहर निकला और बाइक स्टार्ट कर युवती को छोड़ कर भाग निकला। युवती किसी तरह घर पहुंची और अगले दिन 25 नवंबर को डभरा थाने पहुंच कर मामला दर्ज करा दी। पुलिस ने बयान लेने के बाद युवती का मेडिकल कराया। आरोपी की तलाश शुरू की और करीब 20 घंटे बाद उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसे दुष्कर्म के आरोप में कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *