The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

स्वागत द्वार ट्रेलर पर गिरा,चालक की मौत

Spread the love

जांजगीर । जांजगीर में स्वागत द्वार ट्रेलर पर गिरने से ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा हाइड्रोलिक ट्रॉली के स्वागत द्वार से टकराने के चलते हुआ। इसके बाद ड्राइवर ट्रेलर के केबिन में ही फं स गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 8 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे सुबह बाहर निकाला। इसके बाद हालत गंभीर देख उसे रायगढ़ रेफ र किया गया, लेकिन उपचार के दौरान करीब 3 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर डस्ट डंप करने के बाद हाइड्रोलिक ट्रॉली को नीचे करना भूल गया था।
मिली जानकारी के अनुसार धोबनीपाली निवासी विमल कुमार 32 वर्ष बुधवार देर रात डभरा के आरकेएम पावर प्लांट से ट्रेलर में डस्ट लेकर हसौद क्षेत्र के रनपोटा गांव डंप करने के लिए गया था। वहां डस्ट डंप करने के बाद वह हाइड्रोलिक ट्रॉली को नीचे करना ही भूल गया। लौटने के दौरान रात करीब 2 बजे तेज रफ्तार में चल रहे ट्रेलर की ट्रॉली गांव के स्वागत द्वार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सीमेंट का बना पूरा गेट ट्रेलर पर जा गिरा।
तेज धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण बाहर की ओर भागे तो देखा कि पूरा स्वागत द्वार ट्रेलर के केबिन पर गिरा है और चालक अंदर फंस गया है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सरपंच को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद चालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू हुआ। कटर के जरिए किसी तरह केबिन काट कर सुबह 10 बजे के करीब चालक को बाहर निकाला जा सका। ड्राइवर को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। जहां हालत गंभीर देख उसे रायगढ़ रेफ र कर दिया गया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *