The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जिले में धान खरीदी हेतु बारदाने का संकट नहीं,प्रथम दिवस में राज्य में सबसे अधिक धान खरीदी राजनांदगांव जिले में

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव ।बारदाना संकट के बीच हुआ धान खरीदी का आगाज संबंधी खबर असत्य है। जिले में धान खरीदी के लिए बारदाने का संकट नहीं है। प्रथम दिवस में राज्य में सबसे अधिक धान खरीदी राजनांदगांव जिले में हुई। राजनांदगांव जिले में 1 दिसम्बर 2021 को 148 उपार्जन केन्द्रों में से 145 उपार्जन केन्द्रों में 3 हजार 281 किसानों से 1,22,275 क्विंटल धान खरीदी की गई। सम्पूर्ण राज्य में खरीदी के प्रथम दिवस में सबसे अधिक धान खरीदी राजनांदगांव में जिले में की गई। किसानों को टोकन जारी किया जा रहा है। उन सभी का धान क्रय किया गया है। जिले में 1 दिसम्बर 2021 हेतु धान खरीदी के लिए 3 हजार 294 किसानों को 128382.00 क्विंटल धान का टोकन जारी किया गया था। जिसमें उपार्जन केन्द्रों में धान लाने वाले समस्त 3 हजार 281 किसानों का 122275.00 क्विंटल धान क्रय किया गया है।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक धान उपार्जन केन्द्र में नवीन बारदाना, पीडीएस बारदाना एवं राईस मिलर्स से एक भरती उपयोगी बारदाना पहुंचाया जा रहा है। प्रत्येक समिति में आगामी दिवस हेतु जारी टोकन के आधार धान खरीदी की जायेगी। टोकन के अनुपात में पर्याप्त बारदाना समस्त केन्द्रों में उपलब्ध है। कलेक्टर के निर्देशन में समस्त उपार्जन केन्द्रों में सभी प्रकार की आवश्यक कार्रवाई समय पर की जा रही है। जिससे धान विक्रय में किसानों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो। जिले में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। किसी भी केन्द्र में धान खरीदी के संबंध में कोई शिकायत जिले में नहीं है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *