The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रायपुर में मनाया गया शिक्षक दिवस

Spread the love

रायपुर | केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रायपुर में मनाया गया शिक्षक दिवस | इस अवसर पर कक्षा 12वीं के छात्रों ने शिक्षकों की वेशभूषा में सभी अपने से छोटे बच्चों को पढ़ा कर एक शिक्षक की भूमिका निभाई | शिक्षकों के मनोरंजन हेतु खेल का आयोजन किया गया एवं कुछ एकल कार्यक्रम भी किए गए जिसमें भव्य श्वेता एवं अरविंद तोमर ने डांस , कृतार्थ साहू काव्य पाठ , अहाना बिसेन द्वारा सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर भाषण , देवांश तिवारी व अनिमेष ठाकुर द्वारा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रभा मिंज का स्वागत किया गया | जिसके पश्चात सभी शिक्षकों को एक गुलाब और एक कलम देकर सम्मानित किया गया | अपने उद्बोधन में प्राचार्य प्रभा मिंज ने कहा कि हम सब भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर नमन करते हैं और उनकी शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को कभी नहीं भूल सकते | इस अवसर पर कक्षा 12वीं के छात्र व विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे |

“संजय चौबे की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *