The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गांजा तस्करी की फिराक में घूम रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा, ढाई किलो गांजा जब्त

Spread the love

रायपुर। कालीबाड़ी थाना क्षेत्र में 2 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ आरोपी मोह0 जावेद मैमन को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत कालीबाड़ी स्थित नगर निगम गार्डन के पीछे एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोह0 जावेद मेमन निवासी कालीबाड़ी कोतवाली रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें झोला की तलाशी लेने पर झोला में मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी मोह0 जावेद मेमन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 20,000 रूपए जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 314/21 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी- मोह0 जावेद मेमन पिता युसुफ मेमन 34 साल निवासी गांधी नगर कालीबाड़ी थाना कोतवाली रायपुर।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor