The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिसकर्मियों के परिजनों के साथ खुद पुलिस ने किया दुर्व्यवहार,जाने पूरी खबर

Spread the love

रायपुर । रायपुर में 06 नवंबर को अलग-अलग जिलों से पहुंचे पुलिसकर्मियों के परिजनों के साथ खुद पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। मिली जानकारी के अनुसार यह सभी परिजन सहायक आरक्षक के प्रमोशन और वेतन से जुड़ी विसंगति को दूर करने की मांग लेकर नवा रायपुर पहुंचे थे । मंत्रालय और नवा रायपुर स्थित PHQ का घेराव करने के मकसद से पुलिस कर्मियों के परिजन यहां आए हुए थे। कुछ दूरी पर ही पुलिस के लोगों ने इन्हें रोक लिया। महिलाओं को सड़क से झूमझटकी करते हुए पुलिसकर्मी गिरफ्तार कर साथ ले गए। बीजापुर से आई महिलाओं का दावा है कि पुरुष पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की है। महिलाओं का दावा है कुछ महिलाओं की घटना में साड़ी फटी और चूड़ियां टूट गई हैं। जिसकी वजह से वो घायल हो गईं। महिलाओं का आरोप है कि उनके साथ आए ड्राइवरों की साथ भी मारपीट की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor