The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजपा नेता ओपी चौधरी ने मंत्री अमरजीत भगत के बयान पर किया पलटवार, कहा की कांग्रेस में गांधी परिवार के तलवे चाटने की संस्कृति है

Spread the love

THEPOPATLALभिलाई में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के बयान पर भाजपा नेता ओपी चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ‘ये भाषाई संस्कार कांग्रेस में ही होते हैं। जिसमें परिवारवाद, चापलूसीवाद और गांधी परिवार के तलवे चाटने की संस्कृति है। भारतीय जनता पार्टी में पूरा संगठन 365 दिन 12 महीने कार्य करते हैं। भारतीय जनता पार्टी कुर्सी मात्र के लोभ से संचालित होने वाली राजनीतिक पार्टी नहीं है। भाजपा राष्ट्र निर्माण को समर्पित करने वाली पार्टी है। कांग्रेस इस बात को समझ नहीं सकती है।’दरअसल, आईएएस अधिकारी से नेता बने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सह प्रभारी ओपी चौधरी ने यह बयान भिलाई के एक निजी होटल में प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के कार्यक्रम के दौरान दिया। इसके पहले संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत का एक बयान आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि भाजपा को विपक्ष की भूमिका में दिखना होगा। ऐसा नहीं हुआ तो उन्हें पार्टी हाईकमान से हंटर पड़ेगा। इस पर ओपी चौधरी ने कहा कि भाजपा अपना कार्य कर रही है। संगठन के सभी लोग अपना काम कर रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *