The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने मंत्री शिव डहरिया पर सरकारी जमीन पर कब्जे का लगाया आरोप

Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन रायपुर पहुंचे है। नबीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया सरकारी जमीन का पट्‌टा अपने नाम कर रहे हैं। उनके शागिर्द अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। नबीन ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ से केंद्र की योजनाओं को वापस किया जा रहा है। पीएम आवास योजना में राज्य ने अपने हिस्से के पैसे नहीं दिए। अब यहां मकान नहीं बन रहे, मगर ये लोग अपने फायदे का काम कर रहे हैं। कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की गरीब जनता की चिंता नहीं और अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *