The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

किसान दंपति की आग में जलने से मौत,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बलरामपुर। सामरी पाठ थाना क्षेत्र में जलने से किसान दंपति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक किसान और उसकी पत्नी खलिहान में धान की फसल की रखवाली कर रहा था और आग जलाकर दोनों सोए हुए थे। अचानक आग की लपटें तेज हुई और इसकी चपेट में दोनों आ गए। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक मौके पर ही पत्नी विजय बेक 55वर्ष की जलने से मौत हो गई जबकि पति मरियानुस बड़ा 57 वर्ष ने रायपुर अस्पताल इलाज के दौरान जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। पूरे मामले में सामरी पाठ पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। और पुलिस आगे की जांच कर रही है। किसान दम्पत्तियों की मौत से गांव में शोक की लहर है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor