The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

माता मंदिर गिरोला में देर रात चोरो गहने सहित 2 दान पेटी ले उड़े,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

जगदलपुर। जगदलपुर के बकावंड ब्लाक में स्थित प्रसिद्ध माता मंदिर गिरोला में देर रात चोरो ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। जिसमे माता के गहने सहित 2 दान पेटी को ले उड़े है चोर। मिली जानकारी के मुताबिक प्रसिद्ध माता मंदिर गिरोला में देर रात चोरी की खबर सामने आई है। चोरो ने माता के गहने सहित मंदिर में रखे दो दान पेटी भी उड़ा ले गये है। इस बात की जानकारी मंदिर के प्रबंधन को करीब तड़के सुबह चार बजे लगी जिसके बाद प्रबंधन वहा मौके पर पहुंचे और तुंरत इस चोरी की खबर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बस्तर के पूर्व एसपी खुद वहां पहुंचे और मामले का जायजा लिया। जिसके पुलिस की टीम मंदिर के अंदर और बाहर लगे कैमरा की पड़ताल कर रही है। चोरी हुए आभूषण की जानकारी ले रहे हैं। ताकि चोरो को जल्द पकड़ा जा सके।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor