The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मारो नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 10 में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, वहीं चार वार्डों में बीजेपी और एक में मामला बराबर पर अटका है

Spread the love

बेमेतरा। प्रदेश के 15 नगरीय निकायों के लिए जारी मतगणना में पहला परिणाम सामने आ गया है। मारो नगर पंचायत के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की है। मारो नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 10 में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, वहीं चार वार्डों में बीजेपी और एक में मामला बराबर पर अटका है। इस प्रकार से कांग्रेस मारो नगर पंचायत अध्यक्ष बनाने में सफल हुई है। वहीं बात करें बेमेतरा नगर पालिका उपचुनाव की तो वार्ड क्रमांक 11 में निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं, वहीं वार्ड क्रमांक 5 में कांग्रेस के राजू साहू ने एकतरफा जीत दर्ज की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *