The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शहीदी सप्ताह पर रैली निकाल कर शहादत को नमन

Spread the love

“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनादगांव। सिक्ख धर्म के दसवें गुरु व खालसा पंथ के संस्थापक गुरुगोविंद सिंह के साहिबजादों के शहीदी सप्ताह के मौके पर राजनांदगांव जिले के सिक्ख समुदाय ने शहर मे पैदल रैली निकाली और उनके शहादत को नमन किया । जिले के सिक्ख समुदाय के लोगो ने सिक्ख धर्म के दसवे गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविन्द सिह के साहिब जादो के शहीदी सप्ताह के मौके पर शहर मे रैली निकाली और शहीदो को नमन किया । सिक्ख समुदाय के लोग शहीद साहेबजादो की शहादत को याद करते हुए प्रत्येक वर्ष शहीदी सप्ताह के रुप मे मनाते है ।इसी तारतम्यम मे राजनांदगांव जिले के सिक्ख समाज ने 21 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक शहीद सप्ताह का आयोजन कर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। शहीदी सप्ताह के अंतिम दिन सिक्ख समाज ने शहर मे रैली निकाली और सहाबजादो की शहादत को नमन किया है । सिक्ख समाज के लोगो ने बताया कि सिक्खों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंहजी के परिवार की शहादत को आज भी इतिहास की सबसे बड़ी शहादत माना जाता है। धर्म व आम जन की रक्षा के लिए सहाबजादो ने शहादत दे दी थी।बाईट -कनरैल सिंह शहीदी सप्ताह के मौके पर सिक्ख समाज के लोगो ने गुरुव्दारे से रैली निकाली और शहर का भ्रमण किया ।रैली मे सिक्ख समाज के लोग श्वेत वस्त्र धारन कर शबद कीर्तन करते हुए चल रहे थे । इस मौके पर समाज के लोगो ने देश एवं कौम के लिए किए गए बलिदान को याद कर उन्हे नमन किया गया और मानव कल्याण एवं सुख शांति के लिए अरदास की गई।उदय मिश्रा, राजनांदगांव।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor