The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बालको अस्पताल में 15 से 18 वर्ष के बच्चों का कोविड टीकाकरण आज से प्रारंभ

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा/बालकोनगर। बालको अस्पताल में 15 से 18 वर्ष के बच्चों का कोविड टीकाकरण आज से प्रारंभ हुआ। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक अभिजीत पति ने बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत की। टीकाकरण के बाद बच्चों को अभिजीत पति के हाथों प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अभिजीत पति ने बच्चों के लिए शुरू किए गए अभियान पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि बालको परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य रक्षा प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण है। अभिजीत पति ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टीकाकरण अभियान से बच्चों को कोरोना वाइरस के दुष्प्रभावों से बचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 से बचाव और उसके प्रति जागरूकता के लिए बालको प्रबंधन ने व्यापक पैमाने पर अभियान संचालित किए हैं। बालको परिवार के वयस्क सदस्यों का टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। अभिजीत पति ने कहा कि कोविड अप्रोप्रिएट बिहैवियर से ही इस महामारी से बचाव संभव है। टीकाकरण अभियान के उद्घाटन अवसर पर बालको के उप मुख्य मानव संसाधन प्रमुख शुभदीप खान और बालको अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिन्हा सहित अनेक बालको अधिकारी मौजूद थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor