The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दो बाइकों की आपस में जोरदार भिडंत,एक की मौत एक घायल

Spread the love

पलारी। एक सड़क हादसे में युवक की मौत होने की खबर आई है। 07 जनवरी की रात दो बाइकों की आपस मे भिड़ंत हो गई भिड़ंत इतनी जोरदार थी की उनमे से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ये दुर्घटना लवन खरतोरा मार्ग में ग्राम सेमरिया मोड़ के पास हुआ है। मृतक युवक का नाम लीलाधर कैवर्त 32 वर्ष बताया जा रहा है। हादसे की खबर के तुंरत बाद घटना स्थल पर बलौदा बाजार एसडीओपी अनूप वाजपेयी एवम पलारी थाना की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। मृतक युवक और घायलों को पलारी सामुदायिक केंद्र भेजा गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *