The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आग की लपेटे में आने से पति पत्नी बरी तरह जले,इलाज के दौरान मौत

Spread the love

महासमुंद । जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के सोनासिल्ली गांव में पति पत्नी की आग में जलकर मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक पति पत्नी घर में अलाव जलाकर सो रहे थे, तभी अचानक घर में आग लग गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। दरअसल, रात करीब 9 बजे पिथौरा पुलिस को जानकारी मिली। सोना सिल्ली गांव के एक घर में आग लग चुकी है। पिथौरा पुलिस मौके पर तत्काल पहुंची। पति आग से बचने के लिए घर के बाड़ी तरफ भागा था। पत्नी घर के भीतर ही आग की लपटों से पूरी तरह जल रही थी। पति भी जल रहा था। पुलिस ने दोनों को गंभीर अवस्था में घर से बाहर निकालकर रायपुर रिफर किया। जानकारी के मुताबिक पति की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं पत्नी की बीच रास्ते में हो गई थी। पति का नाम हीराधर ठाकुर और पत्नी का नाम हेमबाई है। फिलहाल पिथौरा पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor