The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दुकान के सामने थूकने को लेकर हुआ बवाल,दोनों पक्षों ने एक दूसरे को गालियां दीं और दौड़ाकर पीटा,दोनो के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

जांजगीर-चांपा। चांपा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात ‘थूकने’ को लेकर बवाल हो गया। बात इनती बढ़ी कि दोनों पक्षों में लात-घूंसे चल गए। एक दूसरे को गालियां दीं और दौड़ाकर पीटा। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए, लेकिन मामला हिंदू-मुस्लिम का होने के चलते क्षेत्र में तनाव हो गया। इसे देखते हुए मौके पर फोर्स लगाई गई है। जानकारी के मुताबिक, चांपा निवासी मोती लाल अग्रवाल की बरपाली चौक में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। उनकी दुकान के सामने रोज रात में कोई थूक कर चला जाता है। इसके चलते वहां गंदगी रहती है। परेशान होकर वह मंगलवार रात दुकान की निगरानी कर रहे थे। उसी समय उनका बेटा दीपक अग्रवाल पहुंच गया और पास के पान-ठेले वाले से पूछताछ करने लगा।आरोप है कि इस पर दुकानदार मोहम्मद रफी ने दीपक को गालियां देनी शुरू कर दीं। तेरा मर्डर कर दूंगा कहते हुए मारपीट करने लगा। बेटे से हाथापाई होते देख मोतीलाल बीच-बचाव के लिए दौड़े। आरोप है कि मोहम्मद रफी ने उनके मुंह पर घूंसा मार दिया। इससे उनकी नाक-मुंह से खून बहने लगा। चेहरे पर भी चोट आई। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर लिखई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor