The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अधिकारी बदले फ़िज़ा बदली,फिर शहर में चाकूबाजी,25 वर्षीय युवक की मौत

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव । शहर में दीपावली के समय से शांति का माहौल था । तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम ने सक्रियता दिखाते हुई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हर गली चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात करते हुए उन्होंने अपराधों पर अंकुश लगाने में कामयाबी हासिल की थी इसमे उन्हें सभी थाना प्रभारियों व मातहत अधिकारियों का भी सहयोग मिला था। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर पता नही ऐसा क्या हुआ जो 6-7 महीनों में ही उनका स्थानांतरण कर दिया गया । उनके बालोद जाने के बाद शहर में फिर से अव्यवस्था और असुरक्षा का माहौल दिखने लगा बीती रात बीच शहर में बसंतपुर थाना क्षेत्र के दुर्गा चौक में एक 25 वर्षीय युवा की सर पर सांघातिक वार कर हत्या कर दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी अभी भी पुलिस के हाथों से दूर हैं । एक बात और अब कही भी शहर में पुलिस के अधिकारी नजर नही आते शायद वे अभी शहर व जिले को समझने में लगे हुए हैं। लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे और शहर में अमन-चैन लाने पुलिस फिर सक्रिय भूमिका में आ जायेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor