The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर आरोपियों ने किया दुष्कर्म,दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

पत्थलगांव। कोतबा थाना क्षेत्र में नाबलिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की एक और शर्मनाक घटना हुई है। पत्थलगांव में दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर उसके साथ दरिंदगी की है। शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी घटना के बाद फरार हो गए थे। कोतबा पुलिस ने ओड़िशा के संबलपुर से दो आरोपी को दबोचा है। दोनों से अभी पूछताछ चल रही है। पुलिस ने नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म मामले में केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने दोनों बच्चियों का अपहरण कर रेप की घटना को अंजाम दिया है। वहीं इस घटना से दोनों बच्चियों को चोटें आई है। दोनों का इलाज जारी है। वहीं दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *