The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

केएल राहुल को लखनऊ ने 17 करोड़ में खरीदा,इस IPL सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने

Spread the love

THEPOPATLALइंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए शामिल दो नई टीम अहमदाबाद और लखनऊ ने मेगा ऑक्शन से पहले अपने 3-3 खिलाड़ियों के नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। अहमदाबाद ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस (9.2 करोड़) और अनकैप्ड भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई (4 करोड़) को टीम का हिस्सा बनाया है। इधर, केएल राहुल को लखनऊ ने 17 करोड़ में अपनी टीम के साथ जोड़ा है। इसके साथ ही वह आईपीएजल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली को भी 2018 से 2021 के सीजन तक 17 करोड़ ही मिलते थे। लखनऊ ने केएल को अपनी टीम का कप्तान भी बनाया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor