The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अवैध शराब परिवहन करते आरोपी पकड़ाया

Spread the love
“उदाय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव/छुरिया। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढ़ई व उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार पटेल के मार्गदर्शन में क्षेत्र में अवैध शराब, सट्टा व जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छुरिया थाना प्रभारी निरीक्षक व्यास नारायण चुरेन्द्र ने मुखबिर की सूचना पर बुधाटोला चौक मेन रोड छुरिया दबिश देकर राजेश यादव पिता अगनू राम यादव निवासी भोलापुर को महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया तथा आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढ़ई ने बताया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *