The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शालेय शिक्षक संघ मिला संयुक्त संचालक से त्वरित पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया की मांग

Spread the love
“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। शालेय शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विरेंद्र दुबे व धर्मेश शर्मा के नेतृत्व में पदोन्नति को लेकर रायपुर संभाग के संयुक्त संचालक के.कुमार से मुलाकात करके विभिन्न समस्याओं व त्रुटियों से अवगत कराया। संयुक्त संचालक ने आश्वस्त किया कि समस्त शंकाओं का समाधान करके 01 फरवरी तक शिक्षक पद पर पदोन्नति के लिए संभाग स्तरीय सूची जारी कर दी जाएगी । शिक्षक के लगभग 02 हजार पदो पर पदोन्नति होगी। शिक्षक के बाद प्रधान पाठक प्रा.शा. पद पर पदोन्नति होगी। डबल स्नातक के मामले में संयुक्त संचालक ने बताया की शिक्षक द्वारा एक डिग्री को समर्पित किये जाने पर दूसरे डिग्री को मान्य कर पदोन्नति का लाभ दिया जाएगा।उउन्होंने यह भी कहा के कला विषय के भी सहायक शिक्षको को अधिक से अधिक पदोन्नति दिये जाने का प्रयास किया जाएगा।पदस्थापना के संबंध में परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लिए जाने की बात कही।प्रतिनिधिमंडल में शालेय शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष विरेन्द्र दुबे, प्रदेश महासचिव धर्मेश शर्मा, रायपुर जिला सचिव अब्दुल आसिफ खान आदि प्रमुखता से उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor