The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सुने मकान में चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्रांतर्गत मठपुरैना स्थित मकान में चोरी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया संगीता चैधरी ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मठपुरैना टिकरापारा में रहती है। प्रार्थिया 31 जनवरी की रात्रि अपने घर के हाॅल में अकेली सोयी थी। इसी दौरान रात्रि लगभग 03ः30 बजे बर्तन गिरने की आवाज होने पर प्रार्थिया उठी एवं दरवाजा खोलकर बाहर देखी तो पडोस में रहने वाले संतोष ध्रुव एवं वैभव साहू नाम के लड़के घर के उपर छत की ओर भाग रहे थे। प्रार्थिया अकेली होने के कारण छत में नहीं गई। प्रार्थिया कमरे में जाकर देखी तो कमरे का पूरा सामान अस्त-व्यस्त था एवं पर्स में रखा नगदी रकम 10,000 रू0, 01 नग सोने का अंगूठी, टूल किट एवं सूटकेस नहीं था। संतोष ध्रुव एवं वैभव साहू प्रार्थिया के घर के कमरे अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गए थे। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 83/22 धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया से पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी संतोष ध्रुव एवं वैभव साहू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की टूल बाॅक्स जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी

  1. संतोष ध्रुव पिता दशरथ ध्रुव उम्र 26 साल निवासी मठपुरैना थाना टिकरापारा रायपुर।
  2. वैभव साहू पिता बृजलाल साहू उम्र 20 साल निवासी मठपुरैना थाना टिकरापारा रायपुर।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor