The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पुराने रंजिश के चलते युवक को पत्नी के सामने पीट पीट कर उतारा मैत के घाट

Spread the love

मुंगेली । जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में जेल से छूटे एक व्यक्ति ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला।साल 2019 में बोड़तरा गांव निवासी रोहित साहू की नाबालिग बच्ची को भागवत जायसवाल भगाकर ले गया था। नाबालिग के पिता ने आरोपी के खिलफ FIR कराई तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके लड़की को बरामद किया था।पुलिस ने भागवत को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। कुछ महीने बाद आरोपी जेल से जमानत पर छूटकर आ गया था। आरोपी ने रोहित के परिवार से बदला लेने की योजना बनाई। सोमवार को गांव में गणेश विसर्जन रोहित साहू का भतीजा छोटू भी शामिल था। सभी नाचने गाने में व्यस्त थे, इसी दौरान भागवत, कुंभकरण और उसके पिता शिव प्रसाद जायसवाल विसर्जन में पहुंच गए और छोटू को पीट दिया। छोटू की पिटाई की बात जैसी ही रोहित को पता चली रोहित शाम को अपनी पत्नी के साथ शिव प्रसाद के घर पहुंच गया और उसने भतीजे के साथ हुई मारपीट का विरोध जताया। भागवत ने अपने पिता शिवप्रसाद और भाई कुंभकरण जायसवाल के साथ मिलकर रोहित को घेर लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। रोहित को टंगिया और लाठी से पिटता देख उसकी पत्नी बीच-बचाव के लिए आई। लेकिन आरोपियों ने रोहित के साथ उसकी पत्नी को भी पीट दिया।तीनों मिलकर रोहित को तब तक पीटते रहे, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। उसकी पत्नी भी पिटाई में गंभीर रूप से घायल हुई है।घटना के बाद शाम को ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और इस बात की शिकायत लोरमी थाने में दर्ज कराई गई। लोरमी थाना प्रभारी राजकुमार साहू ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए उनके कई ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बताया कि रोहित के तीन बच्चे थे, जिसमें एक बच्चे की मौत हो चुकी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *