The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

स्कूल में मनचाही पोस्टिंग के लिए डील करने वाले शिक्षक ​गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। स्कूल में मनचाही पोस्टिंग के लिए डील करने वाले शिक्षक नंदकुमार साहू को पुलिस ने आज तड़के गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस हरकत में आई थी। बता दें, शिक्षक का पिछले हफ्ते ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमे वो शहर के स्कूल में पोस्टिंग के नाम पर 90 हजार मांग रहा था। वायरल ऑडियो के बाद पुलिस ने इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज किया था, जिसके बाद आज सुबह तड़के शिक्षक को सिविल लाईन पुलिस ने गिरफ्तार किया। साथ ही उससे इस मामले के संबंध में पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor