The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

वन्य प्राणी तेंदुआ खाल की तस्करी करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love
“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। वन्य प्राणी तेंदुआ खाल की तस्करी करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी नगरी एवं सायबर की टीम ने तत्काल मुखबिर सूचना की तस्दीक करने व वैधानिक कार्यवाही हेतु रवाना हुए।उक्त टीम के द्वारा गवाहों के साथ मुखबिर के बताए स्थान नगरी से धमतरी रोड ग्राम डोंगाडुला तिराहा के पास पहुंचे ही थे कि पुलिस को आते देख तीन संदेही व्यक्ति भागने लगे, जो अपने हाथ में सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी रखा था। पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर संदेही व्यक्ति को पकड़ा गया। 03 लोग एक सफेद रंग के प्लास्टिक के बोरी में वन्य प्राणी तेन्दुआ का खाल रखकर बिक्री करने ग्राहक तलाश रहे है की सूचना तस्दीक हेतु मौके पर पहुंचा जहां पुलिस को देखकर तीनो भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनसे नाम पता पूछने पर तीनों व्यक्ति अपना -अपना बुद्धराम मरकाम पिता स्व 0 घासीराम 45 वर्ष साकिन गाजीमुड़ा थाना शोभा जिला गरियाबंद,धनसाय नेताम पिता स्व० पुरषोत्तम नेताम 34 वर्ष साकिन भीरागांव थाना सिहावा जिला धमतरी एवं बंशी लाल मरकाम पिता स्व०बरन सिंह मरकाम 45 वर्ष साकिन शीतलापारा शोभा थाना शोभा जिला गरियाबंद का रहने वाला बताये जिनका तलाशी लिये जाने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में एक वन्य प्राणी तेन्दुआ का खाल रखा मिला जिसे जप्त किया गया तीनो आरोपियों द्वारा अवैध रूप से वन्य प्राणी तेन्दुआ खाल रखा पाये जाने से उक्त उक्त तीनों आरोपियों के विरूद्ध 9, 39 ( 1 ) ( 2 ) 51,52 वन्य प्राणी संरक्षण अधि.एवं 03 लोक सम्पत्ति नुकसानी निवारण अधिनियम का अपराध घटित करना पाये जाने से तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । जिनको न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड हासिल किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor