The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कोरोना की संक्रमण दर घटते ही अब रायगढ़ जिले के स्कूल और कॉलेज कल से खुलेंगे

Spread the love

रायगढ़। कोरोना की संक्रमण दर घटते ही अब धीरे-धीरे पाबंदियों को हटाना शुरू कर दिया गया है। कोरबा में 8वीं से 12वीं तक स्कूल खोलने के फैसले के बाद अब रायगढ़ जिले के लिए आदेश जारी हुआ है। इस आदेश में कहा गया है कि अब मंगलवार से जिले के सभी स्कूल और कॉलेज खुल सकेंगे। जिले में दूसरी लहर के बाद तीसरी लहर में भी कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे थे। यहां 9 दिन पहले ये आंकड़ा 200 के ऊपर जा रहा था। मगर पिछले कुछ दिनों से ये केस कम हुए हैं। साथ ही संक्रमण दर घटकर 3 प्रतिशत तक पहुंच गई है। जिसके बाद जिले के कलेक्टर ने ये आदेश जारी किया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी स्कूल और कॉलेज प्रबंधन को कोविड गाइडलाइन का पालन सख्ती से करना होगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor