The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बड़ी खबर:शराब बंदी को लेकर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने दिया बड़ा बयान,पढ़ें पूरी खबर

Spread the love

रायपुर। शराब बंद को लेकर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री लखमा के मुताबिक शराब के संबंध में फैसला कैबिनेट और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लेंगे, लेकिन वे जबसे मंत्री बने है तब से अब तक एक भी आवेदन शराब दुकान को बंद करने के लिए नहीं आया है।सरगुजा से लेकर बस्तर तक और मध्य छग में हर जगह शराब दुकान खोलने को लेकर मांग उठ रही है। मंत्री लखमा का कहना है की शराब दुकान दूर होने से अवैध शराब बिक रही है, इसलिए अगर शराब दुकान खोलेंगे तो अवैध शराब की बिक्री बंद होगी। लखमा के मुताबिक सिर्फ भाजपा को छोड़कर छत्तीसगढ़ का मजदूर किसान और आम आदमी कोई भी शराब दुकान बंद करने की मांग नही कर रहा है। सिर्फ राजनीति और प्रोपागेंड़ा के अलावा भाजपा और कुछ नही कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor