The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने चुनाव घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ जैसी गोधन न्याय योजना शुरू करने का किया वादा

Spread the love

THEPOPATLAL उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता ही नहीं लगे हैं यहां की योजनाएं भी प्रचार अभियान का हिस्सा हैं। अब कांग्रेस ने चुनाव घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ जैसी गोधन न्याय योजना शुरू करने का वादा किया है। कांग्रेस के चुनावी दस्तावेज “यूपी का उन्नति विधान’ में इसका खास तौर पर जिक्र किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी जानकारी देते हुए लिखा, “मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि आगामी उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव हेतु आज जारी कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र यूपी का उन्नति विधान में छत्तीसगढ़ मॉडल का जिक्र हुआ है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी गोधन न्याय योजना लागू करने का संकल्प लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor