The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पीएम आवास में मकान दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में पीएम आवास में दो मकान दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी ने नगर निगम के अधिकारियों तक खुद की पहुंच बताई और चार लाख रुपए हड़प लिए। छह माह तक चक्कर काटने के बाद भी मकान नही मिला तो लोग थाने पहुंचे। पुलिस ने बताया कि चांटीडीह में रहने वाले प्रमोद दुबे और उसका भाई शिवबोध दुबे एक साथ किराए के मकान में रहते थे। तोरवा निवासी पवन पटेल उनका पूर्व परिचित है। उन्हें मकान की जरूरत थी। तब पवन ने कहा कि उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई लोगों को मकान दिलवाया है। उन्हें भी दिला देगा। उसकी नगर निगम में अफसरों से जान-पहचान है और रुपए खर्च करने पर मकान मिल जाएगा। प्रमोद इसके लिए तैयार हो गया। एक अप्रैल 2021 को उसने पवन से दो मकान के लिए चार लाख रुपए में सौदा तय किया और एग्रीमेंट भी करा लिया। इसके साथ ही उसने रुपए भी दे दिए। लेकिन, बाद में न तो उसे मकान मिला और न ही पवन ने उसे रुपए लौटाए। तब उसने थाने में केस दर्ज करा दी। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी पवन की तलाश कर रही थी। लेकिन, वह फरार था। शुक्रवार की शाम पुलिस ने तोरवा में दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने चार लाख रुपए को जुआ-सट्‌टा खेल कर हारने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पवन पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor