The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने वाले लोगों को पार्षद का खुला पत्र

Spread the love

भिलाई । भिलाई नगर निगम अंतर्गत वार्ड 45 से भाजपा पार्षद पी श्याम सुंदर राव ने एक पत्र जारी किया है। इसमें लिखा है कि जितने भी लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है वो नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी विरोध कार्य में शामिल थे। पार्टी के कहने के बावजूद उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ और कांग्रेस के लिए कार्य किया। इसी शर्मिंदगी के चलते वह पार्टी छोड़कर पूर्ण रूप से कांग्रेस में चले गए हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कुछ पुराने जाएंगे तो नए आएंगे।भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने गुरुवार को भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष और श्रीराम जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं कांग्रेस में शामिल कराया। इस दौरान 37 लोगों ने कांग्रेसी गमछा पहन कर कांग्रेस की सदस्यता ली।10 फरवरी को जितने भी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है उसमें अधिकांश वार्ड 45 बालाजी नगर से हैं। इसी वार्ड से भाजपा नेता पी श्याम सुंदर राव पार्षद हैं। जितने भी लोगों ने भाजपा का दामन छोड़ा उनमें से अधिकतर का कहना था कि पार्टी में मनमुटाव अधिक हो गया है। वहां अब कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं होती है। इसके बाद से भाजपा पार्टी में खलबली मच गई है। इसी को देखते हुए भाजपा पार्षद पी श्याम सुंदर राव ने अपने लेटर हेड में ऐसा बयान जारी किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *