The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

कर्नाटक के बाद अब राजस्थान में भी हिजाब पर विवाद शुरू

Spread the love

THEPOPATLALजयपुर के चाकसू में शुक्रवार को कुछ छात्राएं कस्तूरी देवी कॉलेज में हिजाब और बुर्का पहनकर पहुंचीं। छात्राओं को देख प्रबंधन ने कॉलेज यूनिफॉर्म पहनकर आने की बात कही। इस पर छात्राएं नाराज हो गईं और विरोध शुरू कर दिया। छात्राओं ने अपने परिजनों को भी कॉलेज बुला लिया। शुक्रवार सुबह चाकसू में कुछ छात्राएं बुर्का पहनकर कॉलेज पहुंच गईं। कस्तूरबा कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं को मुख्य भवन में प्रवेश देने से मना कर दिया और कॉलेज यूनिफॉर्म में आने के लिए कहा। नाराज छात्राओं ने हिजाब पहनकर ही कॉलेज में एंट्री देने की मांग को लेकर विरोध शुरू कर दिया। विरोध बढ़ता देख कॉलेज प्रबंधन ने मुख्य भवन का गेट बंद कर दिया। मौके पर पहुंचे छात्राओं के परिजन और ग्रामीणों ने हिजाब में ही छात्राओं को प्रवेश देने की मांग की,लेकिन कॉलेज प्रबंधन नहीं माना।कॉलेज पहुंची छात्राओं ने कहा कि भारत के संविधान में सभी वेशभूषा को मान्यता दी गई है। ऐसे में हमारे धर्म के लिबास को पहनने से किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। कुछ सांप्रदायिक लोग बेवजह हमें परेशान कर रहे हैं, जो सरासर गलत है। वहीं, इस पूरे मामले पर कॉलेज प्रबंधन ने चुप्पी साध ली है।वहीं, विवाद बढ़ने के कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत करवाया। चाकसू पुलिस थाने के उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बुर्का-हिजाब पहनने को लेकर पूरा विवाद हुआ था, लेकिन अब मामला पूरी तरह शांत है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *