The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत छः जोड़ों का हुआ विवाह

Spread the love

धमतरी। एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी (ग्रामीण) द्वारा 13 फरवरी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत छः जोड़ों का विवाह कराया गया। ग्राम पंचायत जंवरगांव में आयोजित इस वैवाहिक कार्यक्रम में धमतरी विकासखण्ड के ग्राम तेन्दुकोना, अरौद, बालोदगहन, पटौद, अंवरी और जंवरगांव के आदिवासी ध्रुव गोंड़ सामज के वर-वधु शामिल हुए। इस दौरान परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी, ग्रामीण सरला मिश्रा ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की बारिकी से जानकारी उपस्थित लोगों को दी और इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। गौरतलब है कि योजना के तहत शासन द्वारा प्रति जोड़ा 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसमें 14 हजार रूपए उपहार सामग्री, पांच हजार रूपए वर-वधु श्रृंगार सामग्री, पांच हजार रूपए वैवाहिक साज-सज्जा और एक हजार रूपए वधु को बैंक ड्रॉफ्ट के रूप में दिया जाता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor