The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नक्सलियों के चंगुल से मुक्त हुए इंजीनियर अशोक पवार और राज मिस्त्री आंनद किशोर अपने परिजनों से मिले

Spread the love

बीजापुर। नक्सलियों के चंगुल से मुक्त हुए इंजीनियर अशोक पवार और राज मिस्त्री आंनद किशोर यादव को कुटरू थाना में लाया गया है। इंजीनियर अशोक पवार पत्नी पति के खोज में नारायणपुर क्षेत्र में चली गई है। अपहरण मामले में पत्नी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, इसलिए पुलिस द्वारा इंजीनियर को पत्नी और राज मिस्त्री के भाई को सौपा गया। ठेकेदार अंकित गुप्ता ने बताया कि नक्सलियों ने रिहाई के वक्त अगवा इंजीनियर व राज मिस्त्री को सुरक्षित जाने के दो- दो हजार रुपये भी नक्सलियों ने दिया है। और कहा कि आप भले इंसान है इसलिए हम छोड़ रहे है। लेकिन पुल का काम कर रहे ठेकेदार व साइड इंचार्ज के लिए चेतावनी भी दी है। कहा है कि क्या जिले भर का काम यही ठेकेदार करेगा,उसे और जगह उसे काम नहीं मिला क्या? इन सब बातों से ठेकेदार अंकित गुप्ता व साईड इंचार्ज अमजद खान में दहशत छाया हुआ है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor