The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

टीम इंडिया ने पहले टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से दी मात

Spread the love

THEPOPATLAL टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को टी-20I सीरीज के पहले मैच में 6 विकेट से मात दी है। इसी के साथ रोहित एंड कंपनी ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। मैच की शुरुआत रोहित शर्मा के टॉस जीतकर गेंदबाजी के फैसले के साथ हुई थी। जहां, भारतीय गेंदबाजों ने विंडीज टीम को 157 पर ही रोक दिया। 158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम भी एक वक्त मैच में फंसी हुई नजर आ रही थी। लेकिन आखिर में सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर की पार्टनरशिप ने भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। भारत ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *