The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बहनों को वीडियो कॉल कर फांसी पर झूला युवक,मामले की जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

जशपुर। पत्थलगांव नगर पंचायत स्थित बिलाईटांगर वार्ड क्रमांक 11 में बुधवार की रात करीब एक बजे युवक ने अज्ञात कारणों से पंखा में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने इससे पहले अपनी बहनों को वीडियो काल किया और फंदा दिखाया। इकलौता पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।जानकारी के अनुसार बिलाईटांगर निवासी कासिम खान के पुत्र रिजवान खान 25 वर्ष बुधवार रात करीब एक बजे अपने पिता सहित परिवार के सदस्यों को रायपुर जाने के लिए बस में चढ़ाकर वापस घर लौट आया। वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। रात करीब एक बजे उसने अपनी बहन को वीडियो काल कर आत्महत्या करने की बात कही। युवक ने बहन को सिलिंग फेन में रस्सी से बना फंदा भी दिखाया। बहन ने उसे मना किया लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा। यह देख बहन ने घर के आसपास के लोगों को फोनकर मामले की जानकारी दी। लोग युवक के पास पहुंचते इससे पहले ही वह फांसी के फंदे पर लटक गया। आसपास के लोगों ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घर के इकलौते युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्य रायपुर किसी काम से जा रहे थे। जो आधा रास्ते से लौट आए। परिजनों ने घर पहुंचाया इसकी सूचना पत्थलगांव पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंखे पर फांसी के फंदे से लटक रहे शव को नीचे उतारकर मर्ग पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया है। युवक पांच बहनों में एकलौता भाई था। घटना के बाद से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *