The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गांजे के लिए पैसे ना होने पर चार युवकों ने एक युवक को ओडिशा में रखा गिरवी,मामले की जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर पिछले तीन दिनों से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक नग्न हालत में दिखाई दे रहा है। युवक के साथ मारपीट हो रही है। युवक सुपेला इलाके के चार युवकों का नाम बार-बार दोहरा रहा है। वह आरोप लगा रहा है कि चारों युवक अयाज, परवेज, कालू और शाहरुख उसे घर से आकर ले गए थे। चारों ने अपने साथ ट्रक में ले जाने का जिक्र किया था।इसके बाद एक क्विंटल गांजे का पैसा नहीं होने पर उसे ओडिशा में गिरवी रखकर फरार होने का आरोप लगा रहा है। वह यह भी कह रहा है कि उसकी मौत की जिम्मेदारी चारों युवकों की होगी। वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया है। अब तक जिन युवकों का नाम वायरल वीडियो में युवक बता रहा है, वो सभी गायब है। सभी सुपेला इलाके के बताए जा रहे हैं। एएसपी संजय ध्रुव के मुताबिक वीडियो की प्राथमिक जांच के बाद पता चला है कि वीडियो सही है।
पीड़ित युवक का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। युवक सुपेला का रहने वाला है। इस वजह से सुपेला के आसपास के लोगों से उसके बारे में पूछताछ की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *