The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

4 माह की मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास की मिली सजा

Spread the love

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक समाज को कलंकित करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई थी जहां एक युवक ने 4 माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के वारदात को अंजाम दिया वही गला दबाकर मासूम की आरोपी ने हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद मासूम के परिजनों ने 16 जुलाई 2019 को उदयपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस गंभीर मामले को देखते हुए उदयपुर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा सहित हत्या का अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया था। वहीं इस मामले के लगभग 2 वर्ष बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट का एक बड़ा फैसला आया है। आरोपी सज्जन कुमार को दोषी पाते हुए फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट ने मृत्यु होने तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 2 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *