The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जन शिक्षण संस्थान ने लगाया आनंद मेला, शामिल हुए सांसद सोनी और पार्षद गोदावरी गज्जु साहू

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई स्थित सन्यासी पारा दुर्गा पंडाल में आज जन शिक्षण संस्थान द्वारा आनंद मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 52 प्रकार के डिश रखे गए थे। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुनील सोनी, पार्षद गोदावरी गज्जु साहु समेत अन्य लोग मौजूद रहे। जन शिक्षण संस्थान की शिक्षिका संगीता रामटेके ने बताया कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जन शिक्षण संस्थान प्रयासरत है। इसी कड़ी में लगातार संस्थान द्वारा​ स्किल से संबंधित कोई न कोई आयोजन जारी रहता है। आज आनंद मेले का आयोजन किया गया। जिसमें जन शिक्षन संस्थान द्वारा संचालित ट्रेडिशनल स्नैक्स क्लास दी गई। उक्त व्यंजनों को आनंद मेले में परोसा गया। हालांकि भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि कूपन समाप्त हो गए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *