The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

खार्किव में गोलीबारी में भारतीय छात्र नवीन कुमार की मौत

Spread the love

THEPOPATLAL खार्किव में गोलीबारी में भारतीय छात्र नवीन कुमार नाम की मौत हो गई है। 21 साल के नवीन कर्नाटक से थे और खार्किव नेशनल मेडिकल यूनिविर्सिटी में चौथे साल के मेडिकल छात्र थे। उनके दोस्तों ने बताया कि नवीन खाना लेने के लिए निकले थे, जब उन्हें गोली लगी। विदेश मंत्रालय ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है।
मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया- हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि खार्किव में गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई है। मंत्रालय छात्र के परिवार से बातचीत कर रहा है। अरिंदम बागची ने आगे कहा- फॉरेन सेक्रेटरी रूस और यूक्रेन के एंबेसडर्स को कॉल करके खार्किव और दूसरे शहरों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकलने का रास्ता देने की मांग कर रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *