The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

झीरम घाटी मामले में राज्य सरकार को मिली बड़ी सफलता,जाने पूरी खबर

Spread the love

बिलासपुर। झीरम घाटी मामले में राज्य सरकार को बड़ी सफलता मिली है। हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी की अपील को खारिज करते हुए राज्य सरकार की जांच एजेंसी को जांच के लिए स्वतंत्र करार दिया है। बता दें कि झीरम घाटी नक्सली हमले में जान गंवाने वाले कांग्रेस नेता उदय मुदलियार के बेटे जितेंद्र मुदलियार ने बस्तर में दूसरा एफआईआर दर्ज कराया था। इसके खिलाफ एनआईए की ओर से निचली अदालत में लगाई याचिका खारिज हो गई थी, जिसके बाद एनआईए ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। अब हाईकोर्ट से भी एनआईए को झटका लगा है। मामले में जितेंद्र मुदलियार की ओर से अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव और सरकार की ओर से सुनील ओटवानी की ओर अपना-अपना पक्ष रखा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor