The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शेखर रावसाहेब अमीन राष्ट्रीय मराठी समाज के उपाध्यक्ष बने

Spread the love

रायपुर। मराठी लोगो की राष्ट्रीय संस्था बृहन्महाराष्ट्र मंडल,नई दिल्ली के कार्यकारिणी का चुनाव परसो इंदौर में सम्पन्न हुआ, जिसमें रायपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर रावसाहेब अमीन ने भोपाल की नीला कलम्बेलकर को भारी मतों से पराजित किया। शेखर रावसाहेब अमीन को 445 वोट मिले और नीला कलम्बेलकर को मात्र 81वोट मिले। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलिंद महाजन, इंदौर, (लोक सभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा ताई महाजन के पुत्र) निर्विरोध चुने गये। ज्ञात हो कि बृहन्महाराष्ट्र मंडल के 97 साल के इतिहास में छत्तीसगढ़ से पहली बार शेखर रावसाहेब अमीन उपाध्यक्ष के पद पर चुने गये जो अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि हैँ। वे पूर्व में रायपुर महाराष्ट्र मण्डल में भारी मतों से जीतकर दो बार अध्यक्ष पद सुशोभित कर चुके हैं। सुबोध टोले को छत्तीसगढ़ का कार्यवाह मनोनीत किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *