The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

विराट कोहली मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट खेलने उतरेंगे

Spread the love

THEPOPATLAL टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली शुक्रवार को पंजाब के मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट खेलने उतरेंगे। ये टेस्ट कोहली के लिए बहुत खास होने वाला है। कोहली चाहेंगे कि पिछले ढाई साल और 70 पारियों से चला आ रहा शतक का सूखा अपने 100वें टेस्ट में खत्म करें। विराट अब तक वनडे में 43 और टेस्ट में 27 शतक लगा चुके हैं। उन्होंने आखिरी बार 23 नवंबर 2019 को आखिरी शतक बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में लगाया था। विराट 100 टेस्ट खेलने वाले 71वें खिलाड़ी होंगे। ऐसे में उनके पास मौका है कि वह इस 71 के फेर को अपने पाले में कर पाएं और मोहाली में इतिहास रच दें। आज तक किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक नहीं जमाया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *