The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सुखमय,आनंदमय जीवन के लिए चले संतों के बताए मार्ग पर : रंजना साहू

Spread the love
“वैभव चौधरी जर्नलिस्ट”

धमतरी। त्रिदिवसीय संत समागम समारोह का आयोजन ग्राम पोटियाडीह में सतगुरु कबीर सत्संग समिति के द्वारा किया गया। इस विश्व वंदनीय संत समागम में संतों के गुरु चरणों को नमन करने एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त करने विधायक रंजना डीपेंद्र साहू पहुंची। विधायक ने सद्गुरु जनों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया एवं संत वाणी का श्रवण किए। विधायक ने संत समागम में कहा कि संतों का आशीर्वाद एवं संतों का दिखाए मार्ग पर चलना हमारे लिए अति आवश्यक है, क्योंकि उनका दिखाया मार्ग, सत्य की राह पर चलने के लिए हमें निरंतर प्रेरित करते रहते हैं, उनके आशीर्वाद से हम सबके जीवन में सामाजिक चेतना, दायित्व चेतना, स्व प्रेरित व अनुशासन के साथ-साथ विभिन्न भावनाएं हमारे अंतर्मन में उत्पन्न होती है, जिससे हम सभी उनके विचारों को अपने जीवन में उतार कर आगे बढ़ते हैं, सद्गुरु जनों की उपदेशों को श्रवण कर हमें अपने मानवी जीवन में कृतार्थ कर उनके बताए हुए रास्तों पर चलना चाहिए, जिससे हमारा जीवन सुखमय, आनंदमय हो जाएगा। इस संत समागम में संतोष से आशीर्वाद प्राप्त करने विधायक के साथ आमदी नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत माला, जगत यादव, ईश्वर देवांगन, जनपद सदस्य अनिल तिवारी, चेतन देवांगन, सरपंच सीताराम ध्रुव, उपसरपंच जीतू यादव, जगदीश साहू, चंद्रहास साहू, विष्णु साहू, रमेश साहू, देवेंद्र सेन, पार्वती देवांगन, सरस नेताम,  प्रमिला पटेल एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *