The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री से की ये खास बातचीत

Spread the love

THEPOPATLAL प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रूट से यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध से उपजी परिस्थितियों पर चर्चा की। दोनों ने युद्ध की वजह से यूक्रेन में पैदा हुए मानवीय संकट पर अपनी चिंताएं भी साझा कीं। मोदी ने एक बार फिर दोनों देशों से संघर्ष का अंत करने और वार्ता व कूटनीति के रास्ते पर लौटने की भारत की अपील दोहराई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इस मसले का जल्द ही कोई हल निकलेगा। मोदी ने यु्द्ध क्षेत्र से भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे अभियान की प्रगति से रूट को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने वहां की प्रभावित जनता के लिए भारत की ओर से दवा सहित अन्य आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाए जाने के बारे में भी जानकारी दी।इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रूट को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *