The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पूर्व प्रेमियों ने मिल कर गर्लफ्रेंड के मंगेतर फौजी को मारा चाकू, हालत गंभीर

Spread the love

दुर्ग। भिलाई में लव ट्राएंगल के चलते पूर्व प्रेमियों ने मिल कर सेना के जवान चरोदा निवासी प्रिंस गोड़ा 25वर्ष पर चाकु से हमला कर खून से लथपथ कर दिया । किसी तरह जवान वहां से खुर्सीपार थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। इन दिनों गुवाहाटी में तैनाती है। जवान को खून से लथपथ देख पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर देख जवान को रायपुर के मेकाहारा रेफर कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगेतर के परिजनों ने खाने पर बुलाया तो शनिवार को प्रिंस उनके घर पहुंचा। डिनर के बाद रात करीब 9 बजे घर लौटने लगा तो शिव मंदिर के पास फिर प्रशांत कुमार, किशन और संजय ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि प्रिंस कुछ समझ पाता, तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। प्रशांत ने उसकी मंगेतर को खुद की गर्लफ्रेंड बताया। तभी पास खड़े किशन ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। प्रशांत ने भी प्रिंस को चाकू मारा। प्रिंस को घायल करने के बाद तीनों घटनास्थल से भाग निकले थे। पुलिस ने आरोपी आरोपी प्रशांत और संजय को घेराबंदी कर इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अभी फरार है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *