The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

पत्नी की चरित्र शक में अपने दो बच्चों की हत्या कर पिता ने शेयर किया वीडियो, फिर कर ली आत्महत्या

Spread the love

तमिलनाडु । सलेम जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के किसी और शख्स से संबंध होने का संदेह में अपने दो बच्चों की हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मंगलपट्टी के रहने वाला 33 वर्षीय मृतक तेरह साल से एक रेस्तरां में काम कर रहा था। वह एक दुर्घटना में घायल हो गया था और दस दिनों से घर पर रह रहा था। इस दौरान उसे संदेह होने लगा कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात कर रही है।उसने पत्नि को रोका तो दोनों के बीच बहस छिड़ गई। इसके बाद रविवार शाम को उसने अपनी पत्नी को बताया कि वह पास की दुकान पर जा रहा है और अपने नौ साल के बेटे और पांच साल की बेटी को अपने साथ ले गया। उसने अपनी पत्नी का मोबाइल भी साथ रखा था। फिर उसने कथित तौर पर बच्चों की हत्या कर दी और उनका एक वीडियो रिकॉर्ड किया। मरने से पहले उसने एक पेड़ से लटके अपने बच्चों का वीडियो बनाकर परिजनों को भी भेज दिया। वीडियो में शख्स कह रहा था “तुम यही चाहती थी न। तुम हमें मारना चाहती थी। देखो, हम अब मर चुके हैं।” इसके बाद उसने फोन स्विचऑफ कर दिया। पति और बच्चों के लापता होने पर महिला और उसके परिवार ने सलेम जिले के संकागिरी थाने में शिकायत दर्ज कराई । पुलिस ने तलाशी शुरू की तो एक आम के खेत में युवक और बच्चों का शव मिला। आगे की जांच की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor