The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

स्कूलों में सूखा राशन वितरण में अनियमितता की जांच कराई जाए-धरमलाल कौशिक

Spread the love

रायपुर। मुंगेली और सूरजपुर जिले के स्कूलों में सूखा राशन वितरण में अनियमितता की जांच कराई जाएगी। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रश्नकाल के दौरान मसले को उठाया था। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के निर्देश पर मंत्री को जांच कराने की घोषणा की।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सूखा राशन की खरीदी और वितरण का मसला उठाया, जिसके जवाब में स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि फिलहाल स्कूलों में पका भोजन वितरित किया जा रहा है। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने अनियमितता के कारण कोंडागांव के जिला शिक्षा अधिकारी को सस्पेंड किया गया है। सूरजपुर में कार्रवाई कब होगी?
इस पर मंत्री टेकाम ने कहा कि सिर्फ सूखा राशन में गड़बड़ी की वजह से डीईओ को निलंबित नहीं किया गया, बल्कि दूसरे मामले भी थे। नेता प्रतिपक्ष ने इस पर मुंगेली और सूरजपुर का भी ऐसा ही मामलों का जिक्र किया। आसंदी से विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश के बाद मंत्री टेकाम ने कहा कि सूरजपुर और मुंगेली के संबंध में जांच करा लेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor