The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विधायक रंजना साहू ने दी समस्त क्षेत्रवासियों को होली पर्व की बधाई

Spread the love
“वैभव चौधरी जर्नलिस्ट”

धमतरी। समस्त क्षेत्रवासियों को विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने रंगो के इस महापर्व होली की बधाई देते हुए कहा कि शांति, सद्भाव, समता, प्रेम और सौहार्द्य का यह पर्व निश्चित ही हमारे जीवन के अनमोल पर्व है, इसे पूरा भारत देश के साथ-साथ विश्व के अनेक देशों में मनाया जाता है, होली का पर्व हमारी सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व है, होली सामाजिक समता सौहार्द, प्रेम, उल्लास के प्रतीक के रूप में मनाया जाने वाला पर्व है, हम सभी को होली के इस पवित्र त्यौहार पर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर प्रेम से पर्व को मनाने का संकल्प लेना चाहिए, यह पर्व आप सभी आपसी भाईचारा, प्रेम सद्भावना के साथ मनाए, कोई ऐसा कार्यवाह व्यवहार ना किया जाए जिससे किसी की पवित्र भावना को ठेस पहुंचे। स्नेह के रंगों से सराबोर होली पर्व समस्त लोगों को रंगों की महक, खुशियां स्नेह, विश्वास, नई उमंग नई तरंग के साथ सभी के जीवन में खुशियों के नए रंग लेकर आए और भगवान श्री कृष्ण आप सभी के जीवन सुख, शांति, समृद्धि के रंगों से परिपूर्ण करें, यही होली की इस महापर्व की आप सभी को शुभकामनाएं हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor